पहल वेलफेयर फाउंडेशन व DDRWA के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया जनसंवाद कार्यक्रम

आज दिनाँक 30.09.2023 को पहल वेलफेयर फाउंडेशन एवम DDRWA के संयुक्त प्रयास से गौर सौन्दर्यम के सीनियर सिटीजन क्लब में सम्पूर्ण ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कानून व्यवस्था व ट्रैफिक की समस्यों के निवारण हेतु, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सैकड़ों निवासियों की उपस्थिति में सार्वजनिक समस्याओं को पुलिस प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आज के जनसंवाद कार्यक्रम में डीसीपी सेंट्रल श्रीमती सुनीति सिंह, एसीपी-द्वितीय श्रीमान आर.सी. पांडेय, एसएचओ श्रीमान अनिल कुमार राजपूत, ट्रैफिक इंचार्ज मौकम सिंह और चौकी इंचार्ज उपस्थित रहे।

DDRWA के अध्यक्ष एनपी सिंह के द्वारा श्रीमती सुनीति सिंह, श्रीमान आर.सी. पांडेय, श्रीमान अनिल कुमार राजपूत व ट्रैफिक इंचार्ज मौकम सिंह को उनके उत्कर्ष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

पहल संस्था के अध्यक्ष डी.के. सिंह ने बताया कि संस्था ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सार्वजनिक समस्याओं के निवारण हेतु डीसीपी सेंट्रल श्रीमती सुनीति सिंह को लिखित पत्र सौंपा, जिसमें स्ट्रीट डॉग्स एवं बंदरों की समस्या, ट्रैफिक की समस्या, चौराहे पर ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली स्थापित करवाना, लोकल मार्केट एवम प्रत्येक चौराहे पर CCTV कैमरे स्थापित करवाना, अवैध लोकल मार्केट को मुख्य रोड़ से अधिकृत वेंडिंग ज़ोन में स्थानांतरित करवाना, सुरक्षा दृस्टि से रात तक पोलिस की गस्त बढ़ाना और तेज गति वाहनों से अक्सर होने वाले दुर्घटनाओं से निजात हेतु गौर सिटी के लिए फुटओवरब्रिज एवं पैरामाउंट गोल्फ फ़ॉरेस्ट सोसाइटी के पास पुलिस चौकी का निर्माण करवाना प्रमुख हैं, जिसके जल्द से जल्द निवारण के लिए डीसीपी ने भरोसा दिया।

डीडीआरडब्ल्यू के अध्यक्ष श्री एन.पी.सिंह जी ने कहा कि पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सभी एओए/आरडब्ल्यूए की टीम के निर्वाचित सदस्यों की परेशानी व रोजाना की समस्याओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए और प्रत्येक महीने एओए/आरडब्ल्यूए की टीम के साथ कानून व्यवस्था व ट्रैफिक की समस्यों के निवारण हेतु जनसंवाद करते रहना चाहिए।

आज के कार्यक्रम में पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह एवं डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एन.पी. सिंह अनिल कुमार सिंह, कर्नल सुधीर चौधरी, अतेंडर चौहान, अनिल प्रताप सिंह, दिव्यांग शास्त्री, पंडित आर.एन. त्रिपाठी, कृष्णकांत सिंह, एस.के.सक्सेना, पी.के.सिंह और ग़ौर सौंदर्यम सोसायटी के एओए अध्यक्ष आर.के. गुप्ता, मानिक दत्ता, आशीष सिंह, सुधा सिंह, ब्रिजपाल सिंह और विभिन्न सोसायटीओं के सैकड़ों निवासी उपस्थित रहे

Donation Hotline

+91 9289-025-085

Other Events

Open chat
💬 Need Help?
Hello 👋
Can we help you?