गौतमबुद्धनगर में पहल संस्था द्वारा जरूरतमंदों और गरीबों के लिए कंबल वितरण अभियान

कड़ाके की ठंड से जूझ रहे असहायों और गरीबों की मदद के लिए, आज पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में कंबल वितरण अभियान की कड़ी में फिर से बड़े पैमाने पर कंबल वितरण किया। संस्था के अध्यक्ष डी.के. सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में हर धर्म और समुदाय के जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए।

हर साल की तरह इस साल भी संस्था ने ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में जरूरतमंद परिवारों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए सैकड़ों कंबल वितरित किए। इस साल विशेषकर कंबल वितरण अभियान झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों, मंदिर के पुजारियों, सड़क किनारे मजदूरी करने वालों और रेडी-पटरी पर रहने वालों के लिए चलाया जा रहा है और साथ ही पहल संस्था की टीम लगातार जरूरतमंद परिवारों को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए हरसंभव मदद कर रही है। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए पहल संस्था ने इस साल अब तक हजारों कंबल उपलब्ध कराए हैं, जबकि कंबल वितरण अभियान मकर संक्रांति तक इसी तरह जारी रहेगा।

पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह ने कहा कि इस साल जनवरी महीने में अनुमान से अधिक कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसकरण झुग्गी बस्तियों में गुजर कर रहे गरीब लोगों का बेहाल हो रखा है। उधर प्रशासन ने ठंड और बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली – एनसीआर में ग्रैप 3 लागू किया गया है। इसके तहत प्रशासन प्रदूषण रोकने के सख्त कदम उठा रही है। जिस कारण खुले में आग जलाना अथवा अलाव जलाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा हुआ है। ऐसे में जरूरतमंदों को ठंड से राहत कंबल ही दिला सकता है। इसलिए पहल वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने इस महीने से लगातार कंबल वितरण करने का निर्णय लिया है।

Donation Hotline

+91 9289-025-085

Other Events

Open chat
💬 Need Help?
Hello 👋
Can we help you?