पेशेवरों की एक पहल, समाज के लिए
पहल वेलफेयर फाउंडेशन की स्थापना 2021 में विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों द्वारा की गई, जो 2017 से सामुदायिक कार्य में सक्रिय थे। हम एक पंजीकृत गैर-लाभकारी, गैर-राजनीतिक और धर्मार्थ संस्था हैं।
हमारा कार्य मुख्य रूप से गौतमबुद्धनगर (ग्रेटर नोएडा वेस्ट) में केंद्रित है — पाठ्य सामग्री वितरण और बुक फेयर से लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, जनसंवाद और आपदा राहत तक।