+91 9560-582-244  ·  info@pahalwelfarefoundation.org English  ·  लॉगिन  ·  खाता बनाएँ

पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया ग़रीब बच्चों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस

Monday, 5 June 2023 · 4:26 PM   Gautam Buddh Nagar, Uttar Pradesh · संपन्न

Pahal Welfare Foundation Celebrates World Environment Day with Underprivileged Children
पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया ग़रीब बच्चों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पहल वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने सोमवार, 5 जून को ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौर चौक के पास अनप्रिविलेज्ड स्कूल में छात्र-छात्राओं के साथ एवं गौर सिटी के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा सके. इसके साथ ही इस दिन जगह-जगह पर पेड़ लगाए जाते हैं ताकि आने वाले समय में हमारी आने वाली पीढ़ी को कोई दिक्कत न हो. इस दिन स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और कई संस्थानों में कई तरह के प्रोग्राम कर लोगों को जागरूक किया जाता है. पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री डी.के. सिंह ने बताया कि सबसे पहले विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत 1972 में की गई. इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने की थी. सबसे पहले यह साल 1974 में मनाया गया था. जिसके बाद पूरे विश्व में यह दिन मनाया जाने लगा. इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस दिन को लेकर जागरूक करना है. ताकि लोग इस दिन के महत्व को समझ सकें. इस दिन लोगों को जलवायु परिवर्तन, जंगलों की कटाई, प्रदूषण, बायोडायवर्सिटी लॉस उन मुद्दों को लेकर जागरूक किया जाता है. पहल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव श्री राजीव चटर्जी ने बताया कि हमारी धरती, जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। विश्व के देश आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन इस राह में दिनों दिन दुनियाभर में ऐसी चीजों का इस्तेमाल बढ़ गया है और इस तरह से लोग जीवन जी रहे हैं, जिससे पर्यावरण खतरे में हैं। इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं। ऐसे में प्रकृति के साथ इंसानों को तालमेल बिठाना होता है। लेकिन लगातार वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे कई तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं, जो हमारे जनजीवन को तो प्रभावित कर ही रही हैं, साथ ही कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं की भी वजह बन रही हैं। सुखी स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इसी उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। गरीब बच्चों के स्कूल के संचालक श्री राजेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आज से ही नहीं बल्कि प्राचीन काल से पर्यावरण का बहुत महत्व रहा है, क्योंकि प्रकृति का संरक्षण करना मतलब उसका पूजन करने के समान होता है। हमारे देश में पर्वत, नदी, वायु, आग, ग्रह नक्षत्र, पेड़ पौधे यह सभी कहीं ना कहीं मानव के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन बढ़ते विकास के कारण इसे लगातार नुकसान पहुंच रहा है। आज के इस मौके पर पहल संस्था के अध्यक्ष डी.के. सिंह, संस्था के सेक्रेटरी राजीव चट्टेर्जी, संस्था के जॉइंट-सेक्रेटरी राम नारायण त्रिपाठी, कृष्णकांत सिंह, ललित नारायण, प्रिया सिंह, तन्वी सिंह, मदन लाल और राजेंद्र सिंह चौधरी, रेखा शर्मा, मीना बंसल तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।
दान करें सदस्य बनें