आज गौर सिटी की जे.के.जी.पाल्म कॉर्ट सोसाइटी में सभी स्वमसेवक बन्धुओं की गरिमामय उपस्थिति में ढोल नगाड़ों व शंखनाद के साथ अयोध्या धाम से आए, आमंत्रण स्वरूप पूजित श्रीराम अक्षत कार्यक्रम के उपरांत सुंदरकांड पाठ एवं मधुर भजन कार्यक्रम में सहपरिवार उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
हम सभी की प्रार्थना और सहयोग से भगवान श्रीराम की अपनी पैतृक भूमि पर भव्य मन्दिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा का मंगल आयोजन होने जा रहा है, हम सभी को इस महाउत्सव को सामूहिक रुप से लाइव देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा।