+91 9560-582-244  ·  info@pahalwelfarefoundation.org English  ·  लॉगिन  ·  खाता बनाएँ

भव्य माता की चौकी में उमड़े हजारों श्रद्धालु

Thursday, 22 September 2022 · 7:28 PM   Greater Noida West, Uttar Pradesh · संपन्न

Thousands of Devotees Throng Grand 'Mata Ki Chowki'
गौर सिटी स्थित 14 एवेन्यू में सोमवार 26 सितम्बर 2022 को प्रथम नवरात्रि के दिन भव्य माता की चौकी का आयोजन किया गया, इस अवसर पर सोसाइटी में रह रहे करीब पांच हजार से अधिक निवासी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोकप्रिय विधायक श्री तेजपाल नागर जी उर्फ गुरु जी ने कहा कि माता हम लोगों को सुख समृद्धि प्रदान करेंगी यही हम सभी की मनोकामना है। माता के दरबार में लोकप्रिय भजन “गले में है मुण्डों की माला, काली काली महाकाली” पर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, साथ ही भव्य झांकियां जैसेकि हनुमान बजरंग बली, बंदर सेना, श्री कृष्ण सुदामा, राधा कृष्ण, माता कालका और शेरा वाली मां की वेशभूषा में कलाकार ने बच्चों को खूब आकर्षित किया। साथ ही सभी श्रद्धालुओं के लिए माता के व्रत के लिए विशेष प्रसाद की सफल व्यवस्था का प्रबंध किया गया। माता की चौकी के भव्य आयोजन में लोकप्रिय संगठन, पहल वेलफेयर फाउंडेशन, मिस्टर जर्मन लॉन्ड्री, शीलू जनरल स्टोर, अनाज़ & वेज टैंट कैटरर्स, साइकिल स्पोर्ट्स & टॉयज वर्ल्ड, प्रिया एंटरप्राइजेज & समस्त निवासियों के अभूतपूर्व सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमान राज नागर, क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष श्रीमान सुमित बैसोया, श्रीमान दीपक यादव, श्रीमान अनिल प्रताप सिंह, श्रीमान निर्भय सिंह उपस्थित रहे और साथ ही साथ पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री डी.के. सिंह, एच.एन. गोयल, दिव्याँक शास्त्री, डी.एस. पुंडीर, दीपक चौहान, राजीव चैटर्जी, आशुतोष सिंह, सतवीर त्यागी, मोनिका गुप्ता, अंकुर वेश, स्मिता श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह, पंकज अग्रवाल, कुशग्रा शर्मा, प्रशांत अवस्थी, चेतन कुमार, हर्षित चतुर्वेदी, चेतन सक्सेना, विलास मंतिनवार, आर.एन. त्रिपाठी और अन्य सम्मानित निवासीगण उपस्थित रहे।
दान करें सदस्य बनें