हर स्तंभ के साथ तस्वीर बदलती है — हमारा असली काम, आपकी आँखों के सामने।
शिक्षा हर बदलाव की नींव है। हमने गौर चौक के पास स्थित विद्यालय में सैकड़ों ग़रीब छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की है और वीवीआईपी होम्स, गौर सिटी-2 में बुक एक्सचेंज फेयर आयोजित किया, जिससे पुस्तकों का पुनः उपयोग बढ़े और अधिक बच्चों तक शिक्षा पहुँचे। आगे हम कौशल-विकास कार्यशालाओं की ओर बढ़ रहे हैं।
स्वस्थ समुदाय ही सशक्त समुदाय है। बायोसिटी हेल्थ केयर के सहयोग से श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 170 लोगों ने बीपी, शुगर, थायरॉइड सहित अनेक जांचें कराईं। मकर संक्रांति जैसे अवसरों पर हम ज़रूरतमंदों को पौष्टिक भोजन (खिचड़ी) व कंबल भी वितरित करते हैं।
हम महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वावलंबन के लिए कार्य करते हैं — जनसंवाद कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी से लेकर स्वयं-सहायता और कौशल प्रशिक्षण की पहल तक। हमारा लक्ष्य है कि हर महिला अपने निर्णय स्वयं ले सके।
हमारा प्रमुख अभियान "एक पौधा, आपके नाम" गौतमबुद्धनगर में 5,100 पौधों के लक्ष्य के साथ चलाया गया। वृक्षारोपण के साथ-साथ हम कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और प्लास्टिक के पुनः उपयोग (Reduce–Reuse–Recycle) के प्रति जागरूकता फैलाते हैं।
समाज कल्याण
संकट में फंसे परिवारों तक सबसे पहले पहुँचना हमारी प्राथमिकता है। दिल्ली में यमुना की बाढ़ से विस्थापित सैकड़ों परिवारों को भोजन सामग्री पहुँचाई गई। जनसंवाद कार्यक्रमों और क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन के माध्यम से हम नागरिक समस्याओं का समाधान भी कराते हैं।