+91 9560-582-244  ·  info@pahalwelfarefoundation.org English  ·  लॉगिन  ·  खाता बनाएँ

← समाचार

11वें एवेन्यू में हुआ 150 लोगों का निःशुल्क कोविड टीकाकरण

150 people vaccinated free at 11th Avenue

गौड़ सिटी के 11वें एवेन्यू में पहल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में कैलाश हॉस्पिटल एवम आदरणीय डॉक्टर महेश शर्मा जी के सहारनीय सहयोग से रविवार 1 मई को निःशुल्क टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया।

इस टीकाकरण कैंप में सोसाइटी में रहने वाले 150 से अधिक लोगों को निःशुल्क कोविड टीका लगाया गया। कैंप में कोविड टीकाकरण के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज तथा आवश्यकतानुसार बच्चों एवं बड़ों को पहले तथा दूसरे डोज में कोवैक्सीन और कोविशील्ड टीका भी लगाया गया।

पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह ने कहा कि कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इसीलिए कोरोना से बचाव के लिए गौड़ सिटी के 11वें एवेन्यू सोसाइटी में टीकाकरण कैंप लगाया गया, जिससे यहां के निवासी तथा सोसाइटी में काम करने वाले कर्मचारी कोरोना की चौथी लहर से बच सकें।

डी.के. सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए इससे पहले भी ग्रेटर-नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटियों के निवासियों के लिए कई बार निःशुल्क टीकाकरण कैंप के जरिये टीकाकरण अभियान चलाया गया है और यह अभियान जारी रहेगा।

इस टीकाकरण अभियान में डी.के. सिंह, दीपक चौहान, मोनिका गुप्ता, रविंद्र कुमार, हिमांशु सिंह, प्रशांत अवस्थी, आर.एन. त्रिपाठी, ललित गुप्ता तथा 11वें एवेन्यू सोसाइटी से अंशुल कुलश्रेष्ठ, आशीष कुमार, नाना जी ब्ररू, सतीश गुप्ता, राकेश सक्सेना, विनय यादव, आशा सत्यनारायण, अंजनी टंडन व अन्य सदस्यों के साथ कैलाश हॉस्पिटल से गौरव मिश्रा, सीनियर डॉक्टर एवं नर्स उपस्थित थे।

Read this article in English →

अन्य लेख

15 Jul 2026

पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश — 12 स्थानों पर 1,000 पौधे

Around 1,000 saplings were planted at 12 locations across the district, part of a drive spanning Aligarh, Bulandshahr, Ghaziabad and Gautam Buddha Nagar — with school children planting alongside our volunteers.

20 Jul 2025

राजमार्ग पर चार दिन: हजारों कांवड़ियों के लिए कावड़ शिविर एवं भंडारा

From 20 to 23 July 2025 at Salempur on the national highway in Bulandshahr, thousands of devotees were hosted with rest, food and a doctors' team through the Sawan kavad yatra.

7 Jan 2025

नववर्ष की शुरुआत कंबल के साथ, जनवरी के पहले दिन से

As every year, the foundation distributed blankets across Greater Noida from the first day of January — in jhuggi settlements, to temple priests, roadside labourers and vendors.

दान करें सदस्य बनें