गौड़ सिटी के 14वें एवेन्यू में सीएचसी गवर्मेंट हॉस्पिटल तथा पहल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क वैक्सीनेशन कैंप में सोसाइटी के 130 लोगों ने कोविड टीका लगवाया और साथ ही साथ छोटे बच्चों के लिए (शून्य साल से 5 साल तक) साधारण टीकाकरण के निःशुल्क व्यवस्था की गई।
दिल्ली एनसीआर में बढ़ते कोविड संक्रमण और चौथी लहर के मद्देनजर शनिवार 16 अप्रैल को पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने बिसरख सीएचसी के सहयोग से सोसाइटी में निःशुल्क टीका कैंप का आयोजन किया।
पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह ने कहा कि कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। स्कूलों में बच्चों के संक्रमण पाए जाने के बाद स्कूल बंद कर दिए जा रहे हैं, इसलिए कोरोना से बचाव के लिए सोसाइटी में टीका कैंप लगाया गया जिससे यहां के निवासी कोरोना की चौथी लहर से बच सकें।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टि से ग्रेटर-नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटियों के निवासियों के लिए भारी संख्या में निःशुल्क वैक्सीनेशन अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय निवासियों के घरों में काम करने वाली सहायिकाओं, सफाई कर्मचारियों, सोसाइटी में गाड़ी साफ करने वाले कर्मचारियों और अन्य सभी जरूरतमंद लोगों को भारी संख्या में निःशुल्क वैक्सीनेशन लगवाया जा रहा है।
14वें एवेन्यू सोसाइटी के वैक्सीनेशन मेगा कैंप में डी.के. सिंह, एच.एन. गोयल, डी.एस. पुंडीर, अंकुर वैश, प्रशांत अवस्थी, हिमांशु सिंह एवम अन्य वॉलंटियर सदस्य उपस्थित रहे।
Around 1,000 saplings were planted at 12 locations across the district, part of a drive spanning Aligarh, Bulandshahr, Ghaziabad and Gautam Buddha Nagar — with school children planting alongside our volunteers.
From 20 to 23 July 2025 at Salempur on the national highway in Bulandshahr, thousands of devotees were hosted with rest, food and a doctors' team through the Sawan kavad yatra.
As every year, the foundation distributed blankets across Greater Noida from the first day of January — in jhuggi settlements, to temple priests, roadside labourers and vendors.