+91 9560-582-244  ·  info@pahalwelfarefoundation.org English  ·  लॉगिन  ·  खाता बनाएँ

← समाचार

मकर संक्रांति पर झुग्गी बस्तियों में सैकड़ों कंबल, 1,100 का लक्ष्य पूरा

Makar Sankranti in the jhuggi bastis: hundreds of blankets, and a 1,100 target met

मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर पर 14 जनवरी 2023 को पहल वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने नोएडा, सैक्टर-8 क्षेत्र में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों के गरीब एवम जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाने के लिए सैकड़ों कंबल प्रदान किए।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप था। ऐसे में पहल वेलफेयर फाउंडेशन की टीम अपने संकल्प के साथ कड़ाके की ठंड से गरीब लोगों को बचाने के लिए हर दिन प्रयास कर रही थी।

पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह ने कहा कि इस साल जनवरी महीने में अनुमान से अधिक कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसकरण झुग्गी बस्तियों में गुजर कर रहे गरीब लोगों का बेहाल हो रखा है। उधर प्रशासन ने ठंड और बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप 3 लागू किया हुआ है। इसके तहत प्रशासन ने खुले में आग जलाना अथवा अलाव जलाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई हुई है। ऐसे में जरूरतमंदों को ठंड से राहत कंबल ही दिला सकता है।

उन्होंने बताया कि पहल वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने पिछले महीने से लगातार कंबल वितरण करने का निर्णय लिया है। संस्था पिछले कुछ वर्षों से प्रत्येक वर्ष कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए गरीब एवम जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित करती रही है। इसी क्रम में संस्था अपने निर्धारित 1100 कंबलों के लक्ष्य को प्राप्त कर, दिसंबर से ही कंबल वितरण अभियान चला रही है और इसी के साथ संस्था ने निर्धारित शीतकालीन संकल्प को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।

कार्यक्रम में पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह, अनिल चौहान, राजीव चैटर्जी, दीपक चौहान, रविन्द्र कुमार, अंशु शर्मा, जितेंद्र, भोला, धर्मपाल, कुनाल आदि सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

Read this article in English →

अन्य लेख

8 Aug 2026

जिले में हरियाली का उत्सव बना पहल वेलफेयर फाउंडेशन का अभियान

Volunteers, women, social workers and a large number of children planted around 1,100 saplings at seven locations across Bulandshahr and Gautam Buddha Nagar — mango, neem, peepal, banyan, arjun and jamun. The children pledged to adopt the saplings they planted.

15 Jul 2026

पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश — 12 स्थानों पर 1,000 पौधे

Around 1,000 saplings were planted at 12 locations across the district, part of a drive spanning Aligarh, Bulandshahr, Ghaziabad and Gautam Buddha Nagar — with school children planting alongside our volunteers.

20 Jul 2025

राजमार्ग पर चार दिन: हजारों कांवड़ियों के लिए कावड़ शिविर एवं भंडारा

From 20 to 23 July 2025 at Salempur on the national highway in Bulandshahr, thousands of devotees were hosted with rest, food and a doctors' team through the Sawan kavad yatra.

दान करें सदस्य बनें