+91 9560-582-244  ·  info@pahalwelfarefoundation.org English  ·  लॉगिन  ·  खाता बनाएँ

← समाचार

गलगोटियाज के नए पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों के लिए मेडिटेशन और मोटिवेशनल कार्यक्रम

A meditation and motivation workshop for new Polytechnic students at Galgotias

गलगोटियाज विश्वविद्यालय के पॉलिटेक्निक विभाग के नये सत्र 2022-23 के विद्यार्थियों के लिये कॉलेज परिसर में मैडिटेशन (हार्टफुलनेस) वर्कशॉप और मोटवेशनल कार्यक्रमों का विशेष आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बाहर से आये हुए अँकुर चवन, आर.सी. झा और जैस कमलजीत सिंह मैडिटेशन के विशेषज्ञों ने अपने स्पीच में विद्यार्थियों को जीवन में काम आने वाले बहुत ही महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। विश्वस्तरीय संस्था हार्टफुलनेस इन्स्टिट्यूट के सदस्य ने विद्यार्थियों को तनाव से मुक्ति, मैडिटेशन, साकारात्मक सोच, एक खुशहाल जीवन जीने के बहुत से गूढ़ रहस्य बताये।

शिक्षा जगत के महान प्रोधा, प्रबुद्ध बुद्धि-जीवी तकनीकी क्षेत्र के जाने माने वैज्ञानिक एस.के. महाजन ने भी मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचकर विद्यार्थी को विज्ञान के क्षेत्र में अपनी बड़ी उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सदैव कठिन परिश्रम के साथ-साथ इनोवेटिव सोच के साथ आगे बढ़ना है।

पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल मोहित गहरवार ने और कार्यक्रम के संयोजक राजीव शर्मा ने गुलदस्ता भेंट करके सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। संयोजक राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में सदैव साकारात्मक सोच के साथ आध्यात्मिक होना भी बहुत महत्वपूर्ण बात है। भगवत प्रसाद शर्मा ने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।

Read this article in English →

अन्य लेख

8 Aug 2026

जिले में हरियाली का उत्सव बना पहल वेलफेयर फाउंडेशन का अभियान

Volunteers, women, social workers and a large number of children planted around 1,100 saplings at seven locations across Bulandshahr and Gautam Buddha Nagar — mango, neem, peepal, banyan, arjun and jamun. The children pledged to adopt the saplings they planted.

15 Jul 2026

पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश — 12 स्थानों पर 1,000 पौधे

Around 1,000 saplings were planted at 12 locations across the district, part of a drive spanning Aligarh, Bulandshahr, Ghaziabad and Gautam Buddha Nagar — with school children planting alongside our volunteers.

20 Jul 2025

राजमार्ग पर चार दिन: हजारों कांवड़ियों के लिए कावड़ शिविर एवं भंडारा

From 20 to 23 July 2025 at Salempur on the national highway in Bulandshahr, thousands of devotees were hosted with rest, food and a doctors' team through the Sawan kavad yatra.

दान करें सदस्य बनें