+91 9560-582-244  ·  info@pahalwelfarefoundation.org English  ·  लॉगिन  ·  खाता बनाएँ

← समाचार

गौड़ चौक पर यातायात जागरूकता अभियान में उमड़े सैकड़ों लोग

Hundreds line up at Gaur Chowk for a traffic-awareness campaign

रविवार 15 मई को गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पहल वेलफेयर फाउंडेशन तथा गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।

पहल वेलफेयर फाउंडेशन के सैकड़ों सदस्यों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ चौक पर वाहन चालकों को यातायात से संबंधित नियमों की जानकारी दी तथा वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा इसकी उपयोगिता भी बताई।

अध्यक्ष डी.के. सिंह ने कहा कि पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रैफिक डीसीपी श्री गणेश प्रसाद शाह जी के साथ मिलकर गौतमबुद्धनगर के प्रत्येक क्षेत्र में ट्रैफिक जागरूकता अभियान आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके तहत गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक तथा ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस टीम के राकेश यादव जी ने बताया कि अभिभावक 18 साल से कम उम्र के बच्चों को दो पहिया, चार पहिया वाहन चलाने के लिए न दें। 18 साल से ऊपर के सभी वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा गाड़ी के सभी कागजात लेकर ही वाहन चलाएं। तेज रफ्तार से वाहन ना चलाएं जिससे कि वाहन चालक तथा दूसरे लोगों का जीवन संकट में ना आए।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर सी.पी. मिश्रा, आशुतोष सिंह तथा शैलेन्द्र कुशवाहा ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त वॉलंटियर सदस्यों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई और सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह यातायात नियमों का पालन न करना और असुरक्षित वाहन चलाना है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।

Read this article in English →

अन्य लेख

15 Jul 2026

पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने दिया हरियाली का संदेश — 12 स्थानों पर 1,000 पौधे

Around 1,000 saplings were planted at 12 locations across the district, part of a drive spanning Aligarh, Bulandshahr, Ghaziabad and Gautam Buddha Nagar — with school children planting alongside our volunteers.

20 Jul 2025

राजमार्ग पर चार दिन: हजारों कांवड़ियों के लिए कावड़ शिविर एवं भंडारा

From 20 to 23 July 2025 at Salempur on the national highway in Bulandshahr, thousands of devotees were hosted with rest, food and a doctors' team through the Sawan kavad yatra.

7 Jan 2025

नववर्ष की शुरुआत कंबल के साथ, जनवरी के पहले दिन से

As every year, the foundation distributed blankets across Greater Noida from the first day of January — in jhuggi settlements, to temple priests, roadside labourers and vendors.

दान करें सदस्य बनें